मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः |
सिद्धयसिद्धयोर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते || २६ ||
मुक्त-सङगः– सारे भौतिक संसर्ग से मुक्त; अनहम्-वादी– मिथ्या अहंकार से रहित; धृति– संकल्प; उत्साह– तथा उत्साह सहित; समन्वितः– योग्य; सिद्धि– सिद्धि; असिद्धयोः– तथा विफलता में; निर्विकारः– बिना परिवर्तन के; कर्ता– कर्ता; सात्त्विकः– सतोगुणी; उच्यते – कहा जाता है |
जो व्यक्ति भौतिक गुणों के संसर्ग के बिना अहंकाररहित, संकल्प तथा उत्साहपूर्वक अपना कर्म करता है और सफलता अथवा असफलता में अविचलित रहता है, वह सात्त्विक कर्ता कहलाता है |
कृष्णभावनामय व्यक्ति सदैव प्रकृति के गुणों से अतीत होता है | उसे अपना को सौंपे गये कर्म के परिणाम की कोई आकांक्षा रहती, क्योंकि वह मिथ्या अहंकार तथा घमंड से परे होता है | फिर भी कार्य के पूर्ण होने तक वह सदैव उत्साह से पूर्ण रहता है | उसे होने वाले कष्टों की कोई चिन्ता नहीं होती, वह सदैव उत्साहपूर्ण रहता है | वह सफलता या विफलता की परवाह नहीं करता, वह सुख-दुख में समभाव रहता है | ऐसा कर्ता सात्त्विक है |