अधर्मं धर्ममिति या मन्यते तमसावृता |
सर्वार्थान्विपरीतांश्र्च बुद्धिः सा पार्थ तामसी || ३२ ||
अधर्मम्– अधर्म को; धर्मम्– धर्म; इति– इस प्रकार; या– जो; मन्यते– सोचती है; तमसा– भ्रम से; आवृता– आच्छादित, ग्रस्त; सर्व-अर्थान्– सारी वस्तुओं को; विपरीतान्– उलटी दिशा में; च– भी; बुद्धिः– बुद्धि; सा– वह; पार्थ– हे पृथापुत्र; तामसी– तमोगुण से युक्त |
जो बुद्धि मोह तथा अंधकार के वशीभूत होकर अधर्म को धर्म तथा धर्म को अधर्म मानती है और सदैव विपरीत दिशा में प्रयत्न करती है, वह तामसी है ।
तामसी बुद्धि को जिस दिशा में काम करना चाहिए, उससे सदैव उल्टी दिशा में काम करती है | यह उन धर्मों को स्वीकारती है, जो वास्तव में धर्म नहीं हैं और वास्तविक धर्म को ठुकराती है | अज्ञानी मनुष्य महात्मा को सामान्य व्यक्ति मानते हैं और सामान्य व्यक्ति को महात्मा स्वीकार करते हैं | वे सत्य को असत्य तथा असत्य को सत्य मानते हैं | वे सारे कामों में कुपथ ग्रहण करते हैं, अतएव उनकी बुद्धि तामसी होती है |